फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corporation employees did tree cutting in the city, people became restless due to power failure throughout the day.

Bhiwani News: निगम कर्मचारियों ने की शहर में ट्री कटिंग, दिनभर गुल रही बिजली से लोग हुए बेचैन

Sat, 02 Mar 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees did tree cutting in the city, people became restless due to power failure throughout the day.
भिवानी। शनिवार को दिनभर शहरी दायरे के अधिकांश फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह निगम कर्मचारियों ने अपने-अपने फीडरों पर ट्री कटिंग यानी इलेवन केवी लाइन के तारों में आड़े आ रही पेड़ों की टहनियों को हटाया। इस दौरान शहर में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के जरूरी कामकाज अटके रहे। वहीं दुकानों पर भी काम धंधे ठप हो गए।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने ट्री कटिंग के लिए लाइनों को बंद रखने के परमिट लेने से पहले कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी। इसकी वजह से लोग भी बिजली के लंबे कट से परेशानी से गुजरे। वहीं जरूरी काम भी अटक गए। बिजली गुल रहने से लोगों ने निगम के शिकायत केंद्रों के भी फोन घुमाए, मगर वे भी बंद मिले। हाइड्रोलिक मशीन के जरिए शहरी दायरे के मुख्य रास्तों से ट्री कटिंग के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी। निगम के अधीक्षक अभियंता रणबीर सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों के फाल्ट कम करने और इलेवन केवी लाइनों के रास्ते में आने वाले पेड़ों की टहनियां हटाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed