{"_id":"5f908a278ebc3e74f561fe4d","slug":"corona-two-women-die-doctors-new-cases-found-bhiwani-news-rtk57946038","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। एक ने हिसार में दम तोड़ा तो दूसरी ने भिवानी इमरजेंसी में दम तोड़ा। एक का कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया जबकि दूसरी महिला का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। वहीं बुधवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3424 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 236 है।
लक्ष्मी नगर 65 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
लक्ष्मी नगर की 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। महिला की 18 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां 20 अक्तूबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर महिला को पीजीआई रेफर किया गया मगर परिजन हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वेंटीलेटर नहीं मिलने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला के शव का कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के संपर्क में आए छह परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
रिवाड़ीखेड़ा गांव की महिला की मौत
बुधवार देर शाम इमरजेंसी लाई गई रिवाड़ीखेड़ा गांव की महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सुधार नहीं होने पर परिजन उसे सामान्य अस्पताल भिवानी ले आए, जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
17 नए मरीज, 32 ने दी कोरोना को मात
जिले में बुधवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3424 तक पहुंच गया है। इनमें से 3140 ठीक हो चुके है और एक्टिव केस 236 है। बुधवार को 32 ने कोरोना को मात दी वहीं 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने लोगों से कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।