फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, 47 new cases found, doctors, patient

47 नए संक्रमित मिले, 33 ने दी महामारी को मात

Fri, 30 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona positive, 47 new cases found, doctors, patient
सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों का कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात और वीरवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3713 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 264 है। राहतभरी खबर यह है कि 33 ने कोरोना को मात भी दी। अब तक 3396 लोग ठीक हो चुके है।
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी शहर के अलावा चांग, रोहनात, बवानीखेड़ा, सिवानी, गांव जाटू लुहारी, शेरड़ा आदि में कोरोना पॉजिटिव सामने आए। वीरवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण लापरवाही है। हमें कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। चेहरे पर मास्क लगाना होगा वहीं बाजारों में सामुदायिक दूरी का ध्यान रखना होगा। हमें घर जाते ही सबसे पहले साबुन से अच्छे से हाथ धोने चाहिए। किसी को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या होती है तो वह तुरंत चिकित्सक से जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed