फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona infected 40 year old person died, 11th death in the district

कोरोना संक्रमित 40 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, जिले में 11वीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Corona infected 40 year old person died, 11th death in the district
नागरिक अस्पताल के वॉर रूम में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के कोरोना संक्रमित 40 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को उपचार के दौरान अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार में दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में यह कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में 11वीं मौत है। मंगलवार को कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं और 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 3933 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3941 स्वस्थ हो चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 81 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 54 मरीज ग्रामीण और 27 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भूरटाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रक चालक का काम करता था। 16 फरवरी को खांसी और बुखार होने की वजह से परिजन उसे उपचार के लिए तोशाम उपमंडल के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी कोरोना जांच के सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे। 17 फरवरी को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे 18 फरवरी को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जिसने उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। मृतक ने वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई हुई थी। मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 1400 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक आने की उम्मीद है। वहीं जिले के 978 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित आठ मरीज अस्पताल में दाखिल
जिले में कोरोना के फिलहाल 81 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 73 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि आठ मरीजों को अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है। इनमें से चार मरीज नागरिक अस्पताल, एक मरीज ईएसआई अस्पताल, दो मरीज गुरुग्राम और एक को दिल्ली के अस्पताल में दाखिल करवाया है।
ग्रामीण क्षेत्र में 54 सक्रिय मरीज
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में फिलहाल 54 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से सीएचसी क्षेत्र धनाना में 10, सीएचसी कैरू में 13, सीएचसी लोहारू में चार, सीएचसी मानहेरू में 11, सीएचसी मीरान में चार, सीएचसी तोशाम में नौ और सीएचसी जमालपुर में तीन सक्रिय मरीज हैं।
जिले में 2755 को लगाए कोरोनारोधी टीके
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिलेभर में 2755 लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीके लगाए। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों को एक, फ्रंट लाइन वर्कर को पांच, 15 से 17 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1172 टीके, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1261 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 193 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 123 डोज लगाई हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 850900 को पहली और 756152 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 6778 को बूस्टर डोज लगाई है। संवाद

लापरवाही न बरतें
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के नए संक्रमित कम हो रहे हैं, लेकिन अब तक जिले में 11 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। ऐसे में आमजन से अपील है कि लापरवाही न बरतें। घर से बाहर निकलते ही मास्क प्रयोग और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें। वैक्सीन के लाभार्थी वैक्सीन जरूर लगवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed