फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona

टीकाकरण ः आज तीन स्थानों पर 300 स्वास्थ्यकर्मीयों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
corona
लोहारू सीएचसी में कोरोना वैक्सीन पहुंचने पर स्वागत करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
जिले में आज तीन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के 300 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके साथ ही शनिवार से जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत होगी। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी को वैक्सीन दी जाएगी। पहले पांच स्थानों पर 500 कर्मचारियों को वैक्सीनेशन देनी की तैयारी थी लेकिन अब तीन स्थानों पर 300 कर्मचारियों को ही ये वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अंतिम मुहर के बाद जिले में तीन केद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसमें शहरी क्षेत्र में जिला सामान्य अस्पताल परिसर स्थित वार रूम और केएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में लोहारू सीएचसी में वैक्सीनेशन होगा। कोरोना वैक्सीन को अस्पताल में बने वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। शनिवार सुबह ही लोहारू सीएचसी और केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन वैन के माध्यम से भेजा जाएगा। जिले भर में 300 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिनकी सूची स्वास्थ्य विभाग के पास आ गई है।
विज्ञापन

कोविशील्ड के बाद अब जिले को मिलेगी को-वैक्सीन
जिले में कोविशील्ड की 7400 डोज पहुंची है। अब जिले में कोरोना पर अटैक के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित कोवैक्सीन भी जल्दी ही आएंगी। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर विजय पाएगा। अभी कोवैक्सीन के कितने डोज आएंगे यह तय नहीं हो पाया है। जिले को कोविशील्ड के बाद जल्दी ही कोवैक्सीन मिलेगी, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग ने हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान
कोरोना पर जीत हासिल करने के लिए सरकार ने दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। जिसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिली है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशिल्ड आ गई है और अब जल्दी ही कोवैक्सीन भी आ जाएगी। जिला सामान्य अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन कम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशाीष सांगवान ने बताया कि जिस को भी कोविशील्ड का प्रथम डोज दिया जाएगा, उसे 28 दिन के अंतराल में दोबारा भी कोविशिल्ड का ही डोज दिया जाएगा। अगर किसी को कोवैक्सीन दी जाएगी तो उसको दोबारा भी कोवैक्सीन ही दी जाएगी। साथ ही इसमें सावधानी रखनी होगी कि कंधे पर जिस साइड वैक्सीनेशन किया जाएगा। उसको दोबारा डोज भी उसी साइड दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी उसके डोज के साइड को नोट करेंगे, ताकि कोई गलती न हो।
टोकन के साथ होगा टीककरण
स्वास्थ्य विभाग ने सात जनवरी को मॉक ड्रिल की थी। जिसको लेकर विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए कुछ महत्तवपूर्ण बदलाव भी किए है। वैक्सीनेशन के लिए पांच जगह प्वाइंट बनाए जाएंगे। जिसके लिए वैक्सीनेशन के लिए आने वाले स्वास्थ्यकर्मी (जो वैक्सीन लगवाने आएगा) को पहले प्वाइंट पर एक टोकन और सहमति पत्र दिया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी (जो वैक्सीन लगवाने आएगा) अपने सहमति पत्र को भरकर प्वाइंट नंबर दो पर जमा करवा देगा। जिसके बाद तीसरे प्वाइंट पर बने कक्ष में वैक्सीनेशन की जाएगी। जिसके बाद चौथे प्वाइंट पर ऑब्जर्वेशन कक्ष में वह आराम करेंगा। मगर किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसकी जांच के लिए मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे में इन पांच चरण में स्वास्थ्यकर्मी (जो वैक्सीन लगवाने आएगा) उसके पास टोकन होना आवश्यक है।
अंतिम तैयारी के लिए वैक्सीन टीम की करवाई मॉक ड्रिल
जिला सामान्य अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन टीम की फिर से मॉक ड्रिल करवाई। मॉक ड्रिल में वैक्सीनेशन अभियान को लेकर हर पहलु पर चर्चा की गई। वैक्सीनेशन के लिए तीन स्थानों पर तीनों टीमों में 15 स्वास्थ्यकर्मीयों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें प्रत्येक टीम पर दो-दो अधिकारी नियुक्त किए है।
वर्जन::::
शनिवार सुबह से जिले भर में तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत तीन सौ स्वास्थ्यकर्मीयों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वैक्सीनेशन को लेकर बनाई गई टीम की दो से तीन बार मॉक ड्रिल करवाई गई है ताकि वैक्सीनेशन के दौरान कोई गलती न हो। वैक्सीनेशन के माध्यम से कोरोना महामारी पर विजय हासिल की जाएगी।

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
-----
वर्जन: वीरवार को जिले में वैक्सीन पहुंच गई थी, अब शनिवार से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिनको वैक्सीनेशन की जाएगी उनको भी सूचित किया जा चुका है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed