फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contact only approved agents for those wishing to go abroad

विदेश जाने के इच्छुक मान्यता प्राप्त एजेंट से ही करें संपर्क : एसपी

Tue, 21 Jan 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Contact only approved agents for those wishing to go abroad
भिवानी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि नौकरी, शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रेवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी कर फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छा होती है। लोगों के इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं। जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं। इसके बाद एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों मे ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भी भेज देते है। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed