{"_id":"67159106d6fb59e28f05eef7","slug":"construction-work-of-agrasen-bhawan-will-be-completed-soon-mla-ghanshyam-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-124609-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूर्ण किया जाएगा अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य : विधायक घनश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूर्ण किया जाएगा अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य : विधायक घनश्याम
Mon, 21 Oct 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
श्रीअग्रसेन ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ को सम्मानित करते श्रीअग्रसेन ट
भिवानी। अग्रसेन ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने निरीक्षण कर भवन के नवनिर्माण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अग्रसेन भवन के नवनिर्माण का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने अग्रसेन ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि अग्रसेन भवन के निर्माण से सिर्फ अग्रवाल समाज को नहीं, बल्कि अन्य समाज को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर कार्य कर रहा है। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही अपने वायदे अनुसार 25 हजार युवाओं को रोजगार देकर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। जो वायदा करते हैं, उसको समय पर पूरा करते हैं। जिसका उदाहरण सीएम नायब सैनी ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही दे दिया है। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची के युवाओं को नौकरी दी है, इस मिसाल को आने वाली पीढि़यां याद रखेंगी।