फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of water purification plant begins

Bhiwani News: जल शोधन संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी दूषित पानी से निजात

Sat, 01 Feb 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of water purification plant begins
बवानीखेड़ा में निर्माणाधीन जलघर।
शुभम कौशिक
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के भिवानी रोड स्थित तहसील कार्यालय के सामने जलघर का नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग 13.5 करोड़ रुपये की लागत से जलघर में विकास कार्य कराएगा।
इसके तहत जलघर में पानी के चार टैंकों की मरम्मत कर उनको चौड़ा किया जाएगा। लोगों को स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए जल शोधन संयंत्र और एक अतिरिक्त टैंक बनाया जाएगा। सुंदर नहर पर पंप हाउस बनेगा। बंद पाइपलाइन खोलकर पानी का जुड़ाव सीधा जलघर में स्थित टैंकों से होगा।
विज्ञापन

फिलहाल माइनर से पानी टैंकों में पहुंचाया जा रहा है। इस कारण खपत से कम पानी जलघर में पहुंच रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए अब करोड़ों रुपये की लागत से जलघर की व्यवस्था बदली जाएगी। कस्बे में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या है। लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी की समस्या सुलझाने के लिए कस्बावासियों ने विभाग के खिलाफ कई बार नारेबाजी कर रोष भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हिस्सों में तो हालात इस कदर हैं कि लोगों को खुद के निजी खर्चे पर टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। कस्बे के लोग विभाग के अधिकारियों से लंबे समय से सुधार की मांग कर रहे हैं। पीने के पानी के साथ सीवर का पानी भी मिल कर आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं लेकिन अब कस्बे के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जलघर में करोड़ों रुपये के बजट से विकास कार्य शुरू हो चुका है।

शुरुआती दौर में पेड़ों की कटाई के साथ निर्माण स्थल को समतल कर जल शोधन संयंत्र का निर्माण शुरू किया गया है। इसके साथ ही पानी के टैंक को चौड़ा किया जा रहा है। जलघर में कार्य कर रहे ठेकेदार ने बताया कि लोगों के लिए गर्मी शुरू होने से पहले ही कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य इसी गति से चलाया जा रहा है कि गर्मी शुरू होने से पहले ही निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed