फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress leaders may rebel against their own party if they do not get tickets

Bhiwani News: टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता खुद की पार्टी से कर सकते हैं बगावत

Tue, 10 Sep 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders may rebel against their own party if they do not get tickets
भिवानी। टिकट नहीं मिलने से खफा कांग्रेस नेता खुद की पार्टी से ही बगावत कर सकते हैं। इसके अभी से संकेत भी मिलने लगे हैं। बवानीखेड़ा में सबसे अधिक खलबली मची है। टिकट कटने की संभावना के बाद से ही पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के आवास पर भी पंचायत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट की दावेदारी में अभिजीत लालसिंह ने भी सर्व समाज महापंचायत बुलाई। इसमें टिकट कटने पर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का भी अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस ने तोशाम को छोड़कर भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा विधानसभा में अभी टिकट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में टिकट को लेकर दौड़ में शामिल नेता भी खुद को असुरक्षित समझते हुए पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले से ही गुटबाजी का शिकार कांग्रेस में अब टिकट वितरण के बाद नेता बगावत के सुर भी मुखर कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में आने के बाद प्रतिद्वंद्वी से लड़ाई से ज्यादा खुद की पार्टी के नेताओं का भीतरघात सहना पड़ सकता है। हालांकि भाजपा ने चारों विधानसभा में अपने प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतार दिए हैं।

अब कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस की टिकट की चाह में नेता आलाकमान की हाजिरी लगाने के साथ-साथ हुड्डा के दरबार में भी हाजिरी बजा रहे हैं। बता दें कि हुड्डा गुट के काफी नेता ऐसे हैं, जिन्हें इस बार भिवानी में टिकट मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed