फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   complete the work with a positive attitude

अतिशीघ्र सड़कें होंगी दुरूस्त: मंडलायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
complete the work with a positive attitude
अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्य सकारात्मक सोच के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें और बिना किसी ठोस कारण के कार्य को टालने का प्रयास न करें। संबंधित विभागों द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मंगलवार को बहल में स्थित बीआरसीएम कॉलेज में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। मंडल आयुक्त जगदीप सिंह ने अधिकारियों से क्षेत्र में सड़कों की स्थिति जानते हुए बताया कि सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य अतिशीघ्र दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल कॉलेजों में स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाए जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए की स्कूलों में मिड डे मील में बनने वाले खाने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा समय-समय पर खाने के सैंपल भी लिए जाएं। आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों को राजस्थान सीमा पर नाके, चौकियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त जगदीप सिंह ने मार्केटिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, एग्रीकल्चर, बिजली निगम आदि विभागों में सीएम घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी आने वाले समय में धुंध का मौसम रहेगा। इसको मद्देनजर रखते हुए सड़क मार्गों पर पट्टी लगाने का कार्य दुरुस्त करें। आयुक्त ने जिले में डेंगू की स्थिति भी जानी और जरूरी निर्देश दिए। आयुक्त जगदीप सिंह ने युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूल व कॉलेजों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed