फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CJP inspected the dilapidated building of Chang Kanya School.

Bhiwani News: सीजेपी ने किया चांग कन्या स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
CJP inspected the dilapidated building of Chang Kanya School.
गांव चांग के कन्या स्कूल के जर्जर हाल भवन का निरीक्षण करते सीजेपी कार्यकर्ता।
चांग। सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय लॉर्ड स्वराज पाॅल की ओर से करीब दो वर्ष पहले स्कूल भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को 3.30 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने नए भवन के निर्माण के लिए अब तक टेंडर नहीं किया है और कम क्लास रूम होने के कारण स्कूल दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। सुधीर सांगवान ने कहा कि दो शिफ्टों में स्कूल चलने के कारण लगातार विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। शिक्षा मंत्री को मामले में जल्द संज्ञान लेकर नए भवन का निर्माण करवाना चाहिए ताकि बेटियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान किसान संघर्ष समिति एवं सीजेपी सदस्य लोकेश कुमार, रोहित दहिया, सन्नी, लवकेश ग्रेवाल, हनुमान सभ्रवाल, हट्टी सिंह, जयबीर सिंह और गांव चांग के सीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत गांव चांग कन्या स्कूल का निरीक्षण किया है। करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद बेटियों के लिए नया स्कूल भवन नहीं बन पाया है। मजबूरी में दो शिफ्टों में स्कूल लगाया जा रहा है। अगर शिक्षा विभाग जल्द नहीं चेता तो सीजेपी के बड़े नेता स्कूल पहुंचेंगे। हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री बेटियों के लिए स्कूल की सुध लें। -सुधीर सांगवान, सीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता।



चांग राजकीय कन्या स्कूल में करीब 3.50 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद बेटियों के लिए स्कूल भवन का निर्माण शिक्षा विभाग नहीं करवा रहा है। जबकि सरकार को अपनी ओर से कोई पैसा खर्च नहीं करना है। समाजसेवी लॉर्ड स्वराज पाॅल की ओर से राशि शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग के साथ-साथ शिक्षा मंत्री भी इस समस्या पर ध्यान देंगे। -लोकेश कुमार, सीजेपी कार्यकर्ता, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed