{"_id":"681ba55f281478b93f0d0800","slug":"complaint-made-to-the-deputy-commissioner-demanding-compensation-for-fire-caused-by-short-circuit-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133793-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग के मुआवजे की मांग के लिए उपायुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग के मुआवजे की मांग के लिए उपायुक्त से की शिकायत
Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिकायत पत्र की कॉपी दिखाता किसान।
भिवानी। गांव नंदगांव निवासी प्रेम सिंह ने शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग के लिए बुधवार को उपायुक्त को शिकायत सौंपी है तथा उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खेत में जमीन से मात्र 8 फीट की ऊंचाई पर 11 हजार वॉट की बिजली की लाइन डाली गई है, वो भी हटवाई जाए।
मांग पत्र सौंपते हुए किसान प्रेम सिंह ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को दोपहर उनके खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इसके चलते खेत में रखे प्लास्टिक व एल्यूमीनियम के करीबन 300 पाइप जलकर राख हो गए। इनकी कीमत 3 लाख रुपये थी।
किसान प्रेम सिंह ने कहा कि उन्होंने मुआवजे की मांग एसडीओ, उपायुक्त व बिजली मंत्री अनिल विज से भी की है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांंग करते हुए कहा कि आग से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। इस मौके पर उनके साथ ईश्वर सिंह व रामनिवास भी मौजूद रहे।