फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Community cycle rally organized under the Fit India campaign.

Bhiwani News: फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली सामुदायिक साइकिल यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Community cycle rally organized under the Fit India campaign.
फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल यात्रा में हिस्सा लेते ​प्रतिभागी।
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक फिटनेस साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नियमित साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा साई सेंटर से शुरू होकर घंटाघर, हांसी रोड और जमाई रोड से होते हुए वापस साई सेंटर पर समाप्त हुई। इसकी कुल दूरी लगभग 4 किलोमीटर रही। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से विक्रांत तंवर, सचिव अव्वली घंघास, यतेंद्र नाथ, श्रीश्याम अवतार और श्रीश्याम सुंदर ने भी सहभागिता की। सभी ने फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, प्रशिक्षक, कर्मचारी और खिलाड़ियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विक्रांत तंवर ने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देती है।

उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed