फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Committed suicide by consuming poison along with 3 innocent daughters

Bhiwani News: भिवानी के युवक ने एमपी में 3 मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर दी जान

Wed, 14 May 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by consuming poison along with 3 innocent daughters
तोशाम (भिवानी)। जिले के गांव बिडौला निवासी 43 वर्षीय एक युवक ने तीन बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में चारों की मौत हो जाने का समाचार है। घटना मध्यप्रदेश के दमोह की है। बताया जाता है कि मृतक ने साले की शादी समारोह के बाद घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति सुबह बेटियों को समोसा खिलाने की बात कहकर बाजार ले गया था। पड़ोस के एक युवक ने उनको तालाब किनारे तड़पते देखा तो मृतक के ससुराल वालों को सूचना दी। मृतक के ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे तो चारों बेहोश अवस्था में मिले। चारों को गंभीर हालत में हटा (दमोह) अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उक्त व्यक्ति सहित डेढ़ वर्षीय व एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो चुकी थी। सात वर्षीय बड़ी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना मध्यप्रदेश के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव में मंगलवार सुबह की है। परिवार हरियाणा से शादी समारोह में गया हुआ था। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक करीबन 14 दिन पहले साले की शादी में गया था। पांच मई को साले की शादी थी। मृतक की पत्नी तीनों बेटियों के साथ 11 अप्रैल को अपने मायके मुहरई गई थी। मंगलवार 13 मई को उक्त व्यक्ति ने तीन बेटियों सहित अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ड्राइवर का कार्य करता था। मृतक दस भाई-बहनों में सबसे छोटा था। करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी मध्यप्रदेश के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव की लड़की के साथ हुई थी।



बुधवार को गांव बिडौला पहुंचेंगे शव

गांव बिडौला के ग्रामीण ने बताया कि मौत के बाद बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। बुधवार देर शाम तक शव गांव बिडौला पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा।



घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया
ग्रामीणों ने बताया कि घटना मध्यप्रदेश में घटी है। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed