{"_id":"695d66ba022709781703cbfc","slug":"cold-winds-blowing-at-a-speed-of-9-km-per-hour-increased-the-chilling-cold-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145005-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन भरी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन भरी ठंड
Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के खेतों में मंगलवार सुबह छाई धुंध।
भिवानी/जुई। जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा लेकिन 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए और सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते रहे। ठंड के प्रभाव के कारण बाजारों में रौनक कम रही और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुबह करीब 11 बजे तक धुंध छाई रही। इससे वाहनों की गति धीमी हो गई। शहर के रेलवे जंक्शन पर भी लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं जिससे यात्रियों को ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जूई क्षेत्र में भी शीतलहर का असर साफ दिखाई दिया। बस स्टैंड, बाजार, चौक-चौराहों और गांवों की गलियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। किसान रणबीर, महेंद्र और रतिपाल ने बताया कि यदि इसी तरह ठंड बनी रही तो इस बार फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। ठंड का असर गेहूं और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
सांस व अस्थमा के मरीज ठंडी हवा में निकलने से बचें
शीतलहर के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सांस और अस्थमा के मरीजों के साथ कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। ठंडी हवा की चपेट में आने से बच्चों में निमोनिया और छाती जाम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं बुजुर्गों में सांस लेने में दिक्कत, जोड़ों के दर्द और बदन दर्द की समस्या बढ़ रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन मरीजों की संख्या 1500 तक पहुंच रही है। फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि सर्दी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अधिक ठंडी खाद्य सामग्री से परहेज करें। बीपी और शुगर के मरीज तैलीय और घी से बनी चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करें। बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंडी हवा में निकलने से बचना चाहिए और बाहर जाते समय शरीर को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढंक कर ही निकलना चाहिए।
साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम ट्रेन
भिवानी। कोहरे के कारण लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। मंगलवार को कोहरे के चलते गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से भिवानी पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे था लेकिन यह दोपहर 1:52 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कालिंदी एक्सप्रेस का भिवानी पहुंचने का समय सुबह 9:25 बजे था लेकिन यह ट्रेन 12:40 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली–भिवानी ट्रेन सुबह 7:55 बजे के बजाय 9:01 बजे भिवानी पहुंची। संवाद