{"_id":"67c9dac3e3f9e612f90502aa","slug":"cold-breeze-in-the-morning-and-evening-strong-sunshine-in-the-afternoon-crops-are-getting-affected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130978-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुबह-शाम ठंडी हवा, दोपहर को तेज धूप.... फसलें हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुबह-शाम ठंडी हवा, दोपहर को तेज धूप.... फसलें हो रही प्रभावित
Thu, 06 Mar 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
हुड्डा पार्क में दोपहर के समय छाया सन्नाटा।
भिवानी। जिले में सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। इसके साथ ही दोपहर को तेज धूप निकल रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही खेतों में फसलें प्रभावित हो रही हैं।
बता दें कि जिले में दो दिनों से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। हवाओं के चलते किसान गेहूं की फसल में सिंचाई करने से बचें। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसान अगले दो दिन तक गेहूं की फसल में सिंचाई न करें। ऐसा करने से फसलों को फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है। इस समय चलने वाले हवाओं के कारण गेहूं की फसल गिर सकती है। ऐसे में गेहूं के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। दो दिन बाद मौसम सामान्य होने पर पानी लगाएं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने किसानों को सलाह दी कि शुक्रवार, शनिवार तक हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में किसान गेहूं की फसल में पानी लगाने से परहेज करें। इस समय गेहूं के पौधे में बाली बन चुकी है। इसमें कुछ हद दाने बनने से उसमें वजन हो गया है। पानी लगाने से जमीन में गेहूं के पौधे की जड़ की पकड़ ढीली हो जाती है। ऐसे में हवाएं चलने से पूरी फसल गिर सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि इस समय सिंचाई न करें। तीन से चार दिन बाद जब मौसम सामान्य हो जाए तब सिंचाई करें।