फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cobra snake found in Sector 13 house and monitor lizard in Devnagar created stir

Bhiwani News: सेक्टर 13 के मकान में कोबरा सांप और देवनगर में मॉनिटर लिजर्ड मिलने से मचा हड़कंप

Thu, 11 May 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cobra snake found in Sector 13 house and monitor lizard in Devnagar created stir
सेक्टर 13 के मकान में कोबरा सांप। 
भिवानी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13 के एक मकान में वीरवार सुबह गेट पर कोबरा सांप फन ताने कुंडली मारे देखकर इलाके के लोग सहम उठे। वहीं देवनगर कॉलोनी के एक घर में वीरवार दोपहर को मॉनिटर लिजर्ड (बड़ी छिपकली) मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ही जगहों पर वन्य जीवों को रेस्क्यू करने की सूचना भिवानी गो रक्षा दल टीम के समक्ष दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर 13 निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश श्योराण के मुख्य गेट पर वीरवार सुबह उसके बेटे ने एक कोबरा सांप को फन ताने देखा। उसने परिवार के सदस्यों को गेट के पास सांप होने की जानकारी दी तो सभी सहम उठे। कुछ देर बात पड़ोस के लोग भी बाहर निकले और गेट पर सांप देखकर भयभीत हो गए। सूचना पाकर भिवानी गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संजय परमार की टीम के सदस्य सुमित फौजी व आदी तंवर ने सांप को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही हाथ से काबू कर लिया और उसे थैले में डाल दिया। इसके बाद ही सेक्टर के लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन

इसी के तुरंत बाद देवनगर कॉलोनी की गली नंबर नौ में एक घर के अंदर मॉनिटर लिजर्ड के घुसने की सूचना मिली तो टीम वहां पहुंची। बड़ी छिपकली प्रजाति की मॉनिटर लिजर्ड को देशी भाषा में गो भी कहते हैं। यह बहुत जहरीला जीव है, जिसके काटने से चंद मिनट में ही मौत हो जाती है। टीम के सदस्यों ने यहां पर भी मॉनिटर लिजर्ड को अपने अनुभव से वस्तु के पीछे छीने होने पर रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि जिला प्रशासन के पास जहरीले वन्य जीव जंतुओं को पकड़ने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं है। वे सेक्टर और जिलेभर में सैकड़ों जहरीले जीवों को पकड़कर सुरक्षित जगहों पर छोड़ चुके हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी जहरीले जीव पर बिना सोचे समझे हमला कर उसकी हत्या न करें, बल्कि गो रक्षा दल को सूचित करें, ताकि उसे बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed