फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM to gift seven development projects worth 78 crore; three to be inaugurated and four to have their foundation stones laid.

Bhiwani News: 78 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम, तीन का शिलान्यास और चार का होगा उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
CM to gift seven development projects worth 78 crore; three to be inaugurated and four to have their foundation stones laid.
बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री की रैली स्थल पर अंतिम तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त व अन्य अ​धिका
भिवानी। बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में रविवार को होने वाली विकास संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हलके को करीब 78 करोड़ रुपये की सात विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें तीन परियोजनाओं का शिलान्यास और चार का उद्घाटन करेंगे जिनसे स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बवानीखेड़ा पहुंच रहे मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रैली के मंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को दिनभर अनाज मंडी में प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही रही। उपायुक्त साहिल गुप्ता की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग भी की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद प्रशासन सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटा रहा। कस्बे के विभिन्न प्रवेश द्वारों को भी सजाया गया है ताकि रैली में पहुंचने वाले लोगों को आयोजन स्थल तक आने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। रैली के दौरान क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें भी रखेंगे।

आयुष अस्पताल और संपर्क सड़क का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री गांव प्रेम नगर में आयुष विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर बनाए जाने वाले 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इस पर 9 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत आएगी।
पीडब्ल्यूडी के तहत गांव नाथूवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 3.20 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड का भी शिलान्यास होगा। इस पर करीब एक करोड़ 58 लाख 59 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री गांव गुजरानी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस पर 3, 51,25,000 रुपये की लागत आई है। गांव कलिंगा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिस पर 2, 62, 77,000 रुपये खर्च हुए हैं।

सिवानी उपमंडल के गांव खेड़ा में तहसील कार्यालय परिसर, कैनाल रेस्ट हाउस और स्टाफ आवासीय भवन का उद्घाटन होगा। इस परियोजना पर 16,98,17,000 रुपये की लागत आई है। बवानीखेड़ा कस्बे की जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल प्रबंधन की परियोजना का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस पर 29,89,0000 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
गांव बलियाली में करीब 4,72,56,000 रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला भी मुख्यमंत्री रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed