फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Saini, who is seeking votes in Punjab, should clarify his stand on SYL: Digvijay Chautala

पंजाब में वोट मांगने वाले सीएम सैनी एसवाईएल पर अपना रुख स्पष्ट करें : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
CM Saini, who is seeking votes in Punjab, should clarify his stand on SYL: Digvijay Chautala
प्रेस वार्ता के  दौरान बातचीत करते दिग्विजय चौटाला।
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से एसवाईएल के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री पंजाब में वोट मांगने जा रहे हैं उन्हें हरियाणा के हक के पानी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को भिवानी पहुंचे दिग्विजय चौटाला 13 मार्च को हांसी जिले में अजय चौटाला के जन्मदिन पर आयोजित की जा रही रैली को लेकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विरोधी भी डॉ. अजय चौटाला में चौधरी देवीलाल की छवि देख रहे हैं और उनके जन्मदिन पर आयोजित रैली में आने पर सहमत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की देन हुड्डा हैं क्योंकि उन्होंने लोगों का भरोसा तोड़ा और उनकी भावनाएं भाजपा के पास गिरवी रखीं। बातचीत के दौरान वह एक बार नायब सैनी की जगह मनोहर लाल को मुख्यमंत्री कह गए, फिर हंसते हुए बोले कि आज भी नहीं लगता कि नायब सैनी मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल पर मुख्यमंत्री अपना रुख स्पष्ट करें। उनका कहना था कि पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ हरियाणा को एक बूंद पानी न देने की बात कह रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री ने जवाब नहीं दिया तो जेजेपी के युवा उनसे जवाब लेने जाएंगे। जेजेपी हरियाणा के लोगों के हकों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। जाट आरक्षण से जुड़े मामलों के खारिज होने पर उन्होंने कहा कि ये सभी केस झूठे थे और लोगों को गलत तरीके से फंसाकर सड़कों पर परेड करवाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार को सड़कों पर परेड मोनू मानेसर की करवानी चाहिए, जिसने हिंदू-मुस्लिम और 36 बिरादरी के भाईचारे को तोड़ा।

अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले के मामले के रद्द होने पर उन्होंने बधाई दी और कहा कि केंद्र में रहने वाली सभी सरकारें एजेंसियों का दुरुपयोग करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा प्रदूषण के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। उनका दावा था कि यदि आज दिल्ली में चुनाव हों तो हालात भाजपा के विरोध में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed