फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cm, said, publick, kapdivas,

सीएम बोले, मेरे से कोई नाराज नहीं

Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
cm, said, publick, kapdivas,
पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर।
रेवाड़ी शहर के विधायक रणधीर कापड़ीवास के अपनी ही सरकार के खिलाफ फिर से लड़ाई छेड़ देने की धमकी के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहलाल खट्टर ने यहां विवाद को ठंडा करने की कोशिश की। बोले, उनसे कोई नाराज नहीं है। कापड़ीवास दो दिन उनके साथ ही थे। बाकी वो जानें। उनसे (कापड़ीवास) पूछा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि जनता के लिए कोई एमएलए बात करता है तो कोई आपत्ति नहीं। फिर चाहे कापड़ीवास हों या फिर घनश्याम सर्राफ, बिशंबर वाल्मीकि एमपी हों।
विज्ञापन

शुक्रवार को भिवानी शहर से विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका खुला हिसाब-किताब है और लोकतंत्र में भरोसा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बदले की भावना से कार्रवाई के आरोप के सवाल पर श्री खट्टर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा में निष्पक्ष जांच की बात बार-बार बोलते थे। अब जांच सहजता से चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। निर्दोष को डरने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन

रेवाड़ी में अनशन के बाद स्कूल अपग्रेड कराने के संबंध में पूछे गए प्रश्र पर उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जैसे मामले अपवाद है, लेकिन नाम्र्स के अनुसार ही स्कूल अपग्रेड होंगे। उन्होंने बताया कि 3600 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 1600 पूरी हो चुकी हैं और बाकी इस साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ढाई साल में क्राइम ग्राफ घटा
मुख्यमंत्री से रोहतक में हुई युवती से दरिंदगी के बारे में पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सबको झकझोरती हैं। पीड़ा भी देती हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में क्राइम का ग्राफ कम हुआ है।

सीएम से की मिला डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा तथा आईएमए भिवानी के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने आईएमए के प्रांतीय प्रधान डॉ. एपी सेतिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्तावित नई नर्सिंग होम रेगुलाइजेशन पॉलिसी, डॉक्टरों पर हो रहे हमलों तथा डॉ. केएल बावा मर्डर केस के बारे में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भी मांगों पर विचार करने के लिए आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में डॉक्टरों ने मांग की है कि हरियाणा मेडीकेयर एक्ट को सख्ती से लागू किया जाये ताकि शरारती तत्व अस्पतालों में उत्पात न मचाएं तथा डॉक्टर्स को कार्य सुचारू रूप से करने दें। नर्सिंग होम के बारे में हरियाणा अर्बन लोकल बॉडीज विभाग की ओर से आ रही समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री से कमेटी गठित करने के लिए आग्रह किया गया ताकि नई पालिसी को पुन: अवलोकन किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि डाक्टर को नगर पालिका तथा निगमों से मिल रहे नोटिस पर तब तक रोक लगा दी जाए जब तक नई पॉलिसी को विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श नहीं किया जाता। डॉ. बावा मर्डर केस में अभी तक कार्रवाई में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इस अवसर पर आईएमएस हरियाणा के डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. सतीश चुघ, डॉ. केएस खोखर, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. करन पूनिया, डॉ. स्वस्ती शर्मा, डॉ. दिव्य आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed