फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Naib Saini reached Bhiwani, Said- Congress is a victim of factionalism

भिवानी पहुंचे सीएम नायब सैनी: बोले- कांग्रेस गुटबाजी का शिकार, प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा मांगकर अच्छा किया

Wed, 18 Dec 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगें मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। उन्होंने उदयभान का इस्तीफा मांग कर अच्छा कार्य किया है।

विज्ञापन
CM Naib Saini reached Bhiwani, Said- Congress is a victim of factionalism
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी में बुधवार को शादी समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब भिवानी पहुंचे। शादी समारोह में शिरकत के बाद प्रैस वार्ता में मुख्यमंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास हाेने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन से देश का समय व खर्च बचेगा। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लोगों को नहीं उलझना पड़ेगा। इससे देश का समय बचेगा व विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन


किसान के रेल रोको आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारों को न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देना चाहिए। हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।एमएसपी व भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का किसानों लाभ मिल रहा है। हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस अपने कार्यकाल में लोगों के कार्य करती तो लोग उनका चुनाव में साथ देते। कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगें मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। उन्होंने उदयभान का इस्तीफा मांग कर अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार नशे के विरुद्ध कार्य कर रही है। नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। नशे के खिलाफ सरकार द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। मां-बाप को भी बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहिए। योजनाओं से युवाओं को सशक्त किया जा रहा है। रोजगार को लेकर सरकार युवाओं के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed