फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM flying squad team raided Loharu Municipality office

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका कार्यालय में सीएम उड़नदस्ते की टीम ने मारा छापा

Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
CM flying squad team raided Loharu Municipality office
लोहारू नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों से पूछताछ करते सीएम उड़दस्ते के सदस्य। 
लोहारू। शहर में सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों की जांच के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा और रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था के लिए अलॉट किए टेंडर, सफाई उपकरणों की जांच की और सफाई कर्मचारियों से भी पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने सफाई व्यवस्थाओं में अनियमितताएं होने की बात कहीं और कहा कि इसके लिए वे संबंधित अधिकारियों को नोटिस भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन सदस्यीय सीएम उड़नदस्ते की टीम ने स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। टीम में एसआई राजीव, एसआई रामकिशन व एसआई देवेंद्र सिंह शामिल बताए गए हैं। जिन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए के टेंडर जारी कर रखे हैं और उसी की जांच के लिए यह टीम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण में लगे हुए ट्रैक्टर, उपकरणों की जांच की गई है तथा कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए डंपिंग स्टेशन और कचरे के पृथक्करण के बाद उसकी तुलाई किए जाने वाले धर्म कांटे का भी निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कोई सीसी टीवी कैमरे नही लगे थे। यहीं नही सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी दस्तावेजों और बिलों की जांच की गई। इस मौके पर नपा सचिव तेजपाल सिंह, जेई कृष्ण सैनी, सुरेंद्र सैनी सहित नपा कर्मचारी स्टाफ मौजूद था।


सीएम फ्लाइंग की टीम ने जो निर्देश दिए हैं उनकी पालना की जाएगी : सचिव

नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा और सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर जांचे। सभी कर्मचारी उपस्थित थे। सीएम फ्लाइंग ने डोर टू डोर कचरा निस्तारण योजना संबंधी दस्तावेजों की जांच की और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। जिस धर्मकांटा पर कचरा की तुलाई की जाती थी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यहीं नही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कचरा निस्तार करने वाली कंपनी को नोटिस भी दिए जाते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नपा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। टीम के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed