फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cloudy weather throughout the day, AQI reached 264.

Bhiwani News: दिनभर बादलवाई, 264 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather throughout the day, AQI reached 264.
​भिवानी में हांसी मार्ग पर छाई धुंध। संवाद
भिवानी। हवा में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भिवानी का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक ) 264 दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर बादलवाई छाई रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से रात को ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जिले में हल्की स्मॉग छाई रही। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। ऐसे में शाम ढलने के साथ ही बाजारों में रौनक घटने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है वहीं एक्यूआई बढ़ने से भवन निर्माण स्थलों के अलावा औद्योगिक इकाईयों में भी खास हिदायतें लागू की गई हैं। इसको लेकर जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं सड़क निर्माण परियोजनाओं में भी धूल मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed