फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cleanliness claims remain unfulfilled, chaos prevails in the Mini Secretariat

Bhiwani News: धरे रह गए साफ-सफाई के दावे, लघु सचिवालय में पसरी अव्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims remain unfulfilled, chaos prevails in the Mini Secretariat
लघु सचिवालय परिसर में कूड़ेदान के बाहर फैला कूड़ा।
भिवानी। साफ-सफाई और सुशासन के दावों के बीच जिले का प्रशासनिक केंद्र लघु सचिवालय खुद बदहाली की तस्वीर बना हुआ है। जहां से पूरे जिले की व्यवस्थाएं संचालित होती हैं उसी परिसर में गंदगी, उपेक्षा और रखरखाव की भारी कमी नजर आ रही है। हालात इतने खराब हैं कि जिले के अधिकारी यदि अपने ही कार्यालय परिसर की सफाई सुनिश्चित नहीं कर पा रहे, तो पूरे जिले में व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे खोखले प्रतीत हो रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सोमवार को समाधान शिविर में उपायुक्त को पत्र सौंपकर कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह मान ने शिकायत में बताया कि लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम, एसपी और डीडीपीओ जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय स्थित हैं। प्रतिदिन जिलेभर से हजारों नागरिक यहां अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं लेकिन परिसर में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। न्यायपालिका परिसर और अधिवक्ताओं के चैंबरों के आसपास भी गंदगी फैली हुई है जिससे आमजन और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


सरकारी संपत्ति भी उपेक्षा की भेंट चढ़ी
ईश्वर सिंह मान ने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी संपत्ति के नुकसान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय के पीछे स्थापित तीन बड़े जनरेटरों में पेड़-पौधे उग आए हैं। समय रहते इनकी सफाई और देखरेख नहीं की गई तो करोड़ों रुपये की ये मशीनें खराब हो सकती हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय के पास लगाया गया एक अन्य जनरेटर स्थापना के बाद से कभी इस्तेमाल में ही नहीं लाया गया। उचित रख-रखाव के अभाव में यह जनरेटर कबाड़ में तब्दील होने की कगार पर है। पूर्व पार्षद ने प्रशासन से मांग की कि लघु सचिवालय की गरिमा को ध्यान में रखते हुए यहां प्रतिदिन गहन सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही वर्षों से उपेक्षित पड़े जनरेटरों की तुरंत मरम्मत व सर्विस कराई जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सके और प्रशासनिक केंद्र की साख बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed