फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Clash between former MLA's brother and policeman.

पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के भाई व पुलिसकर्मी में झड़प

Fri, 29 May 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clash between former MLA's brother and policeman.
गांव जमालपुर बैंक के गेट पर पुलिस कर्मचारी व नेता के भाई के बीच हुई हाथापाई में बीच बचाव करते ग्रा? - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। बैंक में प्रवेश करने की बात पर बवानीखेड़ा से पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के भाई और बैंक में ड्यूूटी पर तैनात बवानीखेड़ा थाना में कार्यरत एसपीओ (पुलिसकर्मी) में झड़प हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। घटना की सूचना पर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी जयसिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मी वेदपाल सहित पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के भाई को थाना बवानीखेड़ा ले गए। शाम तक दोनों के बीच समझौता हो गया और किसी ने कोई शिकायत थाने में नहीं दी। मामला जमालपुर के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का है, जहां लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए टोकन सिस्टम से काम किए जा रहे हैं। यहां पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के भाई का खाता है। उसने भी टोकन लिया था। पूर्व विधायक के भाई राजरूप को देखकर बैंक में तैनात गार्ड के इशारे पर एंट्री करते समय मौजूद पुलिस कर्मी वेदपाल ने गेट पर उसे रोक लिया। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई और झड़प हो गई, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन

हमारे पास दोनों पक्षों में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई। दोनों के बीच समझौता हो गया।
- जयसिंह, थाना प्रभारी बवानी खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed