{"_id":"68682c362ae90f327f0034f7","slug":"cjm-pawan-kumar-inspected-sakhi-one-stop-center-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-136367-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीजेएम पवन कुमार ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीजेएम पवन कुमार ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सखी वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार ने शुक्रवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दर्ज हिंसा पीड़ित महिलाओं के केस रजिस्टर की जांच की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, कानूनी सहायता व मानसिक परामर्श सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने केंद्र में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़िता को आवश्यकतानुसार निशुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए और यदि आवश्यक हो तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से भी संपर्क करवाया जाए।
महिलाएं हेल्पलाइन 181 पर ले सकती हैं तत्काल सहायता
सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि 181 महिला हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं व बच्चे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या सरकारी योजना से संबंधित सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन पीड़ितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, शिकायत दर्ज करने और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनके पुनर्वास में सहायता करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।