{"_id":"60c25d358ebc3ed2304f8e3d","slug":"civil-hospital-opd-800-patient-reached-bhiwani-news-rtk612423985","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 800 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 800 से अधिक मरीज
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। गर्मी के मौसम में जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। एक तरह जहां लोग बीमारी की वजह से परेशान थे, वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी ने उनके पसीने छुड़ा दिए। ओपीडी में वीरवार को 800 से अधिक मरीज चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर मरीज फिजिशियन, महिला रोग विशेष, शिशु रोग विशेषज्ञ के पास उपचार करवाने के लिए आए। मरीजों के बीच में न तो उचित सामुदायिक दूरी थी और न ही संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क।
लॉकडाउन के दौरान अस्पताल की ओपीडी में गंभीर रोग ही चेकअप के लिए आते थे मगर अब कोरोना संक्रमण के केस कम होते ही ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। साथ ही मरीजों में कोरोना संक्रमण के प्रति किसी तरह का कोई खौफ नहीं था। ज्यादातर मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर धक्का-मुक्की करते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कई बार समझाया मगर मरीजों ने नियमों का पालन नहीं किया। चेकअप के बाद दवा लेने वाली खिड़की पर भी मरीजों की काफी भीड़ लग गई। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में 1400 से 1600 तक मरीज आते हैं मगर कोरोना संक्रमण के चलते ये कम हो गए।
गेट पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज
जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी और आपातकालीन विभाग के सभी गेेट पर स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जोकि अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों का थर्मल स्कैनर के माध्यम से तापमान की जांच करते हैं। साथ ही उनके हाथों पर सैनिटाइजर का छिड़काव भी कर रहे हैं। बावजूद इसके मरीज नियमों का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
ओपीडी अनुसार मरीजों की जानकारी
ओपीडी मरीज
स्त्री रोग विशेषज्ञ 180
फिजिशियन 170
शिशु रोग विशेषज्ञ 160
नेत्र रोग विशेषज्ञ 80
दंत रोग विशेषज्ञ 20
ईएनटी 50
आयुर्वेद 40
अन्य रोग 100
वर्जन:
जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में कोविड-19 सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक दूरी बनाने के लिए रस्सी बंधवाई गई है। साथ ही इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जोकि मरीज व उनके तीमारदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा सैनिटाइजर छिड़काव और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कर्मचारी गेट पर तैनात करवा रखे हैं।
- डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।