फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City's security will be tightened on Dhanteras and Chhoti Deepawali, vehicles will not be able to go on many routes

धनतेरस और छोटी दीपावली पर कड़ी होगी शहर की सुरक्षा, कई रूटों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
City's security will be tightened on Dhanteras and Chhoti Deepawali, vehicles will not be able to go on many routes
भिवानी। धनतेरस और छोटी दीपावली को लेकर रविवार को भी शहर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी बाजारों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी के साथ शहर के कई रूटों पर वाहन नहीं आ जा सकेंगे। इसके लिए भी यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

बाजारों की तरफ जाने वाले सभी रूट वाहनों के लिए बंद कर दिए हैं। इसी के साथ चौक चौराहों पर भी यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। शहर में सात जगह बाजारों की नाकेबंदी की गई है। रविवार को भी धनतेरस बनाई जाएगी और छोटी दीपावली का उत्सव भी मनेगा। इसी को लेकर लोगों की भीड़ भी बाजारों में बढ़ेगी। वहीं मचान पर सुरक्षा कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है, जो चप्पे-चप्पे की दूरबीन से निगरानी कर रहे हैं। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात हैं।
विज्ञापन

------------
दीपावली तक शहर के बाजारों में भीड़ व मुख्य रास्तों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है वहीं बाजार में आने वाले लोगों को भी अपने वाहन निर्धारित पार्किंग जगह पर ही खड़े किए जाने का आह्वान किया जा रहा है ताकि व्यवस्था बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रांत सिंह, प्रबंधक जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed