{"_id":"6606fbdd89db8bae3600636e","slug":"city-council-office-will-remain-open-even-on-holidays-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115275-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बकाया टैक्स भरने के लिए छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा नगर परिषद कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बकाया टैक्स भरने के लिए छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा नगर परिषद कार्यालय
Fri, 29 Mar 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा। नगर परिषद द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी टैक्स ब्रांच की खिड़की खोली गई है। शुक्रवार तक छूट का लाभ उठाते हुए लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में 13,64,599 रुपये का बकाया टैक्स जमा करवाया।
दरअसल, हरियाणा सरकार द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। लेकिन 30, 31 मार्च को छुट्टी होने के बावजूद भी नगर परिषद कार्यालय प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों के लिए खुला रहेगा। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए तीसरी बार 15 प्रतिशत छूट के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का अंतिम मौका दिया है। इनमें 2010-11 से 2022-23 तक का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरवाया जा रहा है।
सरकार की ओर से बकाया टैक्स पर ब्याज माफी की पूरी छूटी दी गई है। लेकिन कुल बकाया टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट स्वयं द्वारा प्रमाणित करने पर ही मिलेगी। बिना प्रमाणित किए छूट का कोई प्रावधान नहीं है। शुक्रवार तक छूट का लाभ उठाते हुए लोगों ने 13,64,599 रुपये का टैक्स जमा करवाया। जिनमें से लोगों द्वारा ऑनलाइन 3,06,290 व कैश के साथ 10,58,309 रुपये का टैक्स भरवाया गया है। अब बकाया टैक्स दाताओं के लिए छुट्टी के दिन भी नगर परिषद के कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
बकाया टैक्स भरने वालों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा। सरकार की ओर से बकाया टैक्स भरने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है लेकिन 30, 31 मार्च को छुट्टी होने के बावजूद भी नगर परिषद कार्यालय प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों के लिए खुला रहेगा। ऐसे में बकाया टैक्स भरने से वंचित लोगों के लिए छुट्टी के दिन भी नगर परिषद का कार्यालय में बकाया टैक्स जमा करा सकेंगे। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।