फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Citizens Raise Objections to Raising of Road Height

Bhiwani News: सड़क की ऊंचाई बढ़ाने पर नागरिकों ने जताई आपत्ति

Thu, 26 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Citizens Raise Objections to Raising of Road Height
तोशाम। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास सड़क को 8 से 10 इंच ऊंचा किए जाने पर स्थानीय ग्रामीण और दुकानदारों ने उपमंडल अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को शिकायत दी।
विज्ञापन

वार्ड-12 के निवासी विजय कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण, कपिल, अमित कुमार, ओमपति और सुनीता ने प्रशासन को पत्र सौंपते हुए बताया कि सड़क की ऊंचाई बढ़ने से आसपास के घरों और दुकानों में बारिश के दौरान पानी घुसने की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि पहले से बनी सड़क के कारण कई मकान और दुकानें सड़क स्तर से नीचे हैं। सड़क और ऊंची होने पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाएगी। नागरिकों ने इसे अनावश्यक खर्च बताया और कहा कि सड़क की ऊंचाई बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आवागमन भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क को पुराने स्तर पर ही रखा जाए। साथ ही सड़क के दोनों ओर नालियां बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव से उत्पन्न समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed