फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA, pnb loot, four arrested

चांग में पीएनबी लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
CIA, pnb loot, four arrested
भिवानी। सीआईए की टीम ने गांव चांग स्थित पीएनबी को लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर भिवानी के अंतर्गत गांव चांग में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने छह फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब सवा 11 बजे पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर 15 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए हैं। बदमाश बैंक की डीवीआर भी साथ ले गए थे।
विज्ञापन

दिन दहाड़े हुए बैंक लूट मामले में सदर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं एसपी के निर्देश पर सीआईए की टीम मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। मामले में सीआईए की टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ मोनू वासी सीसर खास, सोहन उर्फ सोनू, आशीष, टीनू उर्फ सोनू के रूप में की गई है। आरोपियों में सचिन, आशीष और टीनू बैंक के अंदर घुसकर लूट करने में मुख्य आरोपी हैं। वहीं आरोपी सोहन योजना बनाने में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, इस दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed