फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Choudhary Devi Lal fought for the workers, laborers and farmers throughout his life: Sunaina Chautala

चौ. देवीलाल ने कमेरे, मजदूर और किसान वर्ग के लिए किया आजीवन संघर्ष : सुनैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Choudhary Devi Lal fought for the workers, laborers and farmers throughout his life: Sunaina Chautala
भिवानी। इनेलो महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौ. देवीलाल ने अपना पूरा जीवन कमेरे, मजदूर और किसान वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। वे त्याग की मूर्ति माने जाते हैं। इन्हीं आदर्शों को स्मरण करते हुए 25 सितंबर को रोहतक नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली देवीलाल जयंती रैली में लाखों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को सुनैना चौटाला ने हल्का भिवानी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव मानहेरू, नांगल, पुर्णपुरा, कोट, सांगा, बामला, हालवास, गोविन्दपुरा, नवा राजगढ़ और निमडीवाली में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को रोहतक रैली में शामिल होने के साथ-साथ 31 अगस्त को कोंट रोड स्थित नंद गार्डन में सुबह 10 बजे आयोजित इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की कार्यकर्ता बैठक के लिए भी आमंत्रित किया। सुनैना चौटाला ने दावा किया कि रैली को लेकर जनता में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed