फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chill increased due to drizzle for five hours

Bhiwani News: पांच घंटे तक बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, फसलों के लिए संजीवनी

Sun, 12 Jan 2025 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jan 2025 04:15 AM IST
विज्ञापन
Chill increased due to drizzle for five hours
भिवानी/ढिगावा मंडी/लोहारू। मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिले का सप्ताहभर का मौसम देखे तो दो दिन तेज धूप रही। इसके बाद शुक्रवार को कोहरे के बाद शनिवार को दोपहर बाद पांच घंटे तक बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

शहर में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन शीतलहर सुबह से ही जारी रही। दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू हुई। शनिवार को दोपहर एक बजे से बारिश शुरू हुई और पांच बजे तक जारी रही। दोपहर बाद शहर में रुक-रुककर लगभग पांच से सात एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बवानीखेड़ा, बहल क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद शीतलहर और भी तेज हो गई। इस वजह से लोग दिनभर ठंड में ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 रहा। फसलों के लिए भी ये बारिश संजीवनी मानी जा रही है, क्योंकि गेहूं और सरसों में किसानों की एक सिंचाई की भी बचत होगी। इससे किसानों का सिंचाई खर्च बचेगा। बारिश के बाद फसलों की बढ़वार भी तेजी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलहर और बारिश ने बढ़ाई नागरिक अस्पताल में ओपीडी
जिले में एक सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव जारी है। कभी धूप, कभी बारिश व कभी कोहरा लोगों को प्रभावित कर रहा है। इस कारण जिला नागरिक अस्पताल में लगातार ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल की सामान्य ओपीडी से लेकर बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ में मरीज ज्यादा देखे जा रहे हैं। अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी व अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा शीतलहर के कारण बुजुर्ग लोगों का शरीर जकड़ने की वजह से जोड़ों के दर्द, गठिया रोग भी उभर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक भी मरीजों को शीतलहर से बचने की सलाह दे रहे हैं। इस मौसम में बुजुर्ग व छोटे बच्चे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। कुछ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इस वजह से जल्दी चपेट में आ जाते हैं।

ठंड में सुबह और शाम की सैर से करें परहेज
चिकित्सकों के अनुसार ऐसे लोगों को शीतलहर में सुबह और शाम की सैर करने से दूरी बनानी चाहिए। सांस व दमा के मरीजों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। छोटे बच्चों के शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। नागरिक अस्पताल में पहले मरीजों की संख्या औसतन आठ सौ रहती थी। वहीं सर्दी में ओपीडी में आने वाले मरीजों ने एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा जिले में बने उपमंडल अस्पतालों में भी ओपीडी लगातार बढ़ रही है।


बारिश व ठंड के कारण ट्रेनों और सड़क पर वाहनों की रफ्तार रही धीमी
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच वाहनों की रफ्तार पर भी धीमी हो रही है। इस कारण रेल व बस यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। लंबी दूरी पर जाने वाली ट्रेन अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही है। शनिवार को शहर के जंक्शन से गोरखधाम एक्सप्रेस बठिंडा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 12556 अपने निर्धारित समय शाम छह बजकर पांच मिनट की जगह नौ बजकर चालीस मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 55 मिनट की देरी से रवाना हुई। वहीं फाजिल्का से चलकर रेवाड़ी को जाने वाली ट्रेन संख्या 14730 अपने निर्धारित समय छह बजकर 15 मिनट की जगह छह बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन भिवानी जंक्शन से 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा जयपुर से चलकर बठिंडा को जाने वाली ट्रेन संख्या 14734 अपने निर्धारित समय 12 बजकर 55 मिनट की जगह दोपहर दो बजकर चार मिनट पर भिवानी जंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन जंक्शन से एक घंटा नौ मिनट की देरी से रवाना हुई। कुछ ट्रेन मामूली देरी से पहुंची लेकिन ट्रेन क्रॉस के चक्कर में और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए लाइन खाली करने के चक्कर में रेल यातायात प्रभावित रहा। मेरठ से चलकर श्रीगंगानगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 14030 अपने निर्धारित समय से 19 मिनट की देरी से भिवानी जंक्शन से रवाना हुई। रोहतक से चलकर बठिंडा को जाने वाली ट्रेन संख्या 14731 किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से भिवानी जंक्शन से रवाना हई।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed