फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children will study in sports, play schools in Anganwadi centers will start from one

खेल-खेल में पढ़ेंगे बच्चे, एक से शुरू होंगे आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children will study in sports, play schools in Anganwadi centers will start from one
बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करवाने के लिए प्ले स्कूल में बनाई गई वॉल पेटिंग। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में एक अप्रैल से 173 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल खोले जा रहे हैं। इनमें बच्चों के लिए खेल के साथ ही शिक्षा और संस्कार का समावेश होगा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इसके लिए तीन से छह साल के बच्चे अपने गांव में ही बने प्ले स्कूल से निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार की तरफ से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ संस्कार देने पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में अपग्रेड किया है। इसमें जिले की 1282 आंगनबाड़ी केंद्र में से 173 केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया है। इनके संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाचुका है। जिले के भिवानी खंड में सबसे अधिक 49 प्ले स्कूल और कैरू खंड में सबसे कम 12 प्ले स्कूल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्ले स्कूलों में प्री-नर्सरी, नर्सरी व केजी तक की पढ़ाई करवाई जाएगी। एक अप्रैल को बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा, जहां उन्हें प्ले स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर ध्यान
आंगनबाड़ी केंद्रों से बनाए प्ले स्कूल में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। प्ले स्कूल में बच्चों को शारीरिक दृष्टि से विकसित करने के लिए अलग से खिलौने, झूले लगाए हैं। साथ ही उनके मानसिक विकास के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है, जिनमें उन्हें कहानियों के माध्यम से संस्कारवान बनाया जाएगा। साथ ही बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें चार्टर, टेबल और वॉल पेंटिंग पर बनाई हिंदी और अंग्रेजी की वर्णमाला, गिनती आदि सिखाएंगी।
पानी के लिए लगवाए आरओ, बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था
प्ले स्कूल में आने बच्चों के लिए खेलने, पढ़ने के उचित व्यवस्था की है। इसके साथ ही बच्चों के बढ़ने के लिए कई तरह की कुर्सियों व्यवस्था की हुई है। इनके अलावा बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की है, जिसके लिए प्रत्येक प्ले स्कूल में आरओ की सुविधा दी है। इसके अलावा लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। (संवाद)

किस खंड में कितने प्ले स्कूल
खंड प्ले स्कूल
बवानीखेड़ा 17
बहल 21
भिवानी 49
कैरू 12
लोहारू 24
सिवानी 27
तोशाम 23
173 केंद्रों को किया प्ले स्कूल के लिए अपग्रेड
विभाग के आदेशानुसार जिले के 1282 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 173 को प्ले स्कूल के लिए अपग्रेड किया है। इन सभी प्ले स्कूल के सफल संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर की ट्रेनिंग करवा दी गई है। एक अप्रैल से प्ले स्कूलों में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। पहले दिन बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी प्ले स्कूल में बुलाया जाएगा, जिन्हें प्ले स्कूल की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
- दर्शना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed