{"_id":"68792719eead2c223602b4af","slug":"children-will-recite-verses-from-gita-in-prayer-meetings-in-haryana-schools-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136957-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा के विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चे पढ़ेंगे गीता के श्लोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा के विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चे पढ़ेंगे गीता के श्लोक
Thu, 17 Jul 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान
भिवानी। हरियाणा के विद्यालयों में अब प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने प्रदेश के सभी विद्यालय मुखियाओं को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गीता के श्लोक अतिआवश्यक हैं।
इसका शुभारंभ वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से किया गया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए।
बोर्ड अध्यक्ष बोले- जीवन का सार है गीता
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया की गीता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गीता पाठ करवाएं, ताकि छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिक गुणों का विकास हो। बोर्ड अध्यक्ष ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की ओर से देशभर में गीता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है जोकि जीवन में काफी सार्थक साबित होगा।