फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children will get coarse grains in mid day meal in winter

Bhiwani News: सर्दियों में बच्चों को मिड डे मील में मिलेगा मोटा अनाज

Fri, 01 Nov 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Children will get coarse grains in mid day meal in winter
भिवानी। अब मिड-डे मील के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मोटा अनाज भी परोसा जाएगा। इससे सर्दियों बच्चों में पोषण की मात्रा बढ़ेगी। जिले में लगभग ढाई लाख बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील का खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार की ओर से मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए बाजरे जैसे खाद्य पदार्थों को स्कूली बच्चों के मेन्यू में शामिल किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से एक माह के चारों सप्ताह का अलग-अलग मेन्यू तैयार किया गया है। इसके तहत बच्चों को वार के हिसाब से खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

उसी मेन्यू के हिसाब से अब स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील के खाने में अब बाजरे की खिचड़ी को भी परोसी जाएगा। बाजरे की खिचड़ी से बच्चों को पोषण के साथ-साथ सर्दियों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विकास होगा। साथ ही, सर्दियों में बच्चे बीमार भी कम पडेंगे। सरकार की इस योजना से जिले के लगभग ढाई हजार बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में मिड डे मील के तहत बच्चों को दिए जाने वाले खाने में बच्चों को मोटा अनाज परोसा जाएगा। इससे बच्चों में पोषणता की मात्रा में वृद्धि होगी।
- संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article