फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Child born due to rape of minor, victim lodged complaint in women's police station

Bhiwani News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म से हुआ बच्चा, पीड़िता ने दी महिला थाने में शिकायत

Sat, 15 Feb 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Child born due to rape of minor, victim lodged complaint in women's police station
भिवानी। एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने और उसके बाद गर्भवती होने पर एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। हालांकि मामला काफी पुराना है। बच्चा भी अब करीब दो साल का हो चुका है। पीड़िता का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से वह न्याय की लिए भटक रही है। अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसके साथ हुई घटना 2021 की है। उस समय वह दसवीं में पढ़ती थी और 17 साल और कुछ माह की थी। वह आरोपी की दुकान पर एक बोर्ड बनवाने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी से उसकी जान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा। आरोपी ने खुद को विधुर बताया था। लेकिन उसे बाद में पता चला कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जनवरी 2021 में आरोपी ने उसे अपनी फैक्टरी में बुलाया और फिर एक होटल में लेकर गया। जहां उसे खाने में नशे का पदार्थ देकर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई और सात जुलाई 2023 को शहर के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। आरोपी ने अस्पताल में खुद को बच्चे का पिता बताकर दस्तावेज में नाम दर्ज करवाया था। जब इसकी भनक आरोपी की पत्नी और बच्चों को लगी तो वे उसे लगातार धमकी देने लगे। पिछले डेढ़ साल से वह न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed