{"_id":"66cc48d34256d8075d0262b4","slug":"chief-minister-naib-saini-lashed-out-at-congress-in-bjps-jan-ashirvad-rally-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122176-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की दुकान में कोई माल नहीं, दिल्ली से झूठ का सामान लाकर लोगों को परोसते हैं : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की दुकान में कोई माल नहीं, दिल्ली से झूठ का सामान लाकर लोगों को परोसते हैं : नायब सिंह सैनी
Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
भिवानी (लोहारू)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुकान में कोई माल नहीं है। दिल्ली से झूठ का सामान लाकर हुड्डा साहब और उनके चमचे प्रदेश के लोगों को परोसने का काम करते हैं।
वित्त मंत्री जेपी दलाल के क्षेत्र लोहारू की अनाजमंडी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने शायराना अंदाज में कहा कि दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं।
जिनके खुद के खाते खराब हैं, हमारे खाते लिए फिरते हैं। कांग्रेस ने 10 साल में क्या किया, इसका जवाब देने के लिए कोई तैयार नहीं है। मैंने पूर्व सीएम हुड्डा से पूछा कि युवाओं को खर्ची-पर्ची पर नौकरी देने का क्या मतलब था, किसानों की जमीनें दिल्ली के दामाद को क्यों दी गईं।
विज्ञापन
हुड्डा बताएं कि कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी गईं और कितने किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिला। किसानों पर गोलियां चलीं, दलितों के घरों में आग लगाई गई। मिर्चपुर और गोहाना कांड के बारे में भी हुड्डा बताएं। हुड्डा बताएं कि बुजुर्गों को मात्र 500 रुपये पेंशन दी गई, इसे आगे बढ़ाई क्यों नहीं गई। इसके लिए कई लोग कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस को इन सवालों का जवाब भी देना चाहिए।