फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad scrutinized records in the District Fisheries Department office

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जिला मत्स्य विभाग कार्यालय में खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 05 Jul 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 05 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad scrutinized records in the District Fisheries Department office
 जिला मत्स्य अ​धिकारी कार्यालय में छापामारी के दौरान रिकार्ड जांच करता मुख्यमंत्रद्धी उड़नदस्ता
भिवानी। भिवानी में जिला मत्स्य विभाग के कार्यालय में वीरवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सुबह 10 बजे लघु सचिवालय परिसर के प्रथम तल पर बने जिला मत्स्य विभाग कार्यालय में पहुंची।
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कार्यालय में सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद मिले। सीएम फ्लाइंग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। इस योजना के कितने लोन पास किए गए। वहीं अब तक कितने लोन प्रकिया में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने योजना के लिए अब तक कितना बजट आया और कितना बजट खर्च हुआ। इसकी भी जानकारी जुटाई। वहीं टीम ने अधिकारियों से पता किया कि अब तक इस योजना में कितने लोगों को जागरूक किया गया। वहीं विभाग ने कैंप लगाकर कितने लोगों को अब तक ट्रेनिंग दी गई, इसका भी रिकॉर्ड को खंगाला गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान जो कमी पाई गई, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, भिवानी सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, उमेद सिंह, बजरंग सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कार्यालय में रिकार्ड की जांच की है। इस दौरान विभाग से लोगों ने किन-किन योजनाओं में लाभ लिया है इससे जुड़ी जानकारी भी जुटाई है। कार्यालय में सभी 14 कर्मचारी हाजिर पाए गए हैं।
-शिकंदर सिंह सांगवान, जिला मत्स्य अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article