फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chhath Mahaparva starting today with bathing and feasting, Jui Canal Ghat ready, strict security arrangements in place

Bhiwani News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आज से, जूई नहर घाट तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva starting today with bathing and feasting, Jui Canal Ghat ready, strict security arrangements in place
जूई नहर में तैयार घाट। 
भिवानी। भिवानी में चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को ‘नहाय खाय’ के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। पूर्वांचल समाज के परिवारों में सफाई और पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करेंगे। उसके बाद घरों में व्रतियों के लिए भोजन बनेगा। भोजन में अरवा चावल, चने की दाल एवं कद्दू की सब्जी बनाई जाएगी। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही परिवार के अन्य लोग भोजन करेंगे। अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को खरना करेंगे।
विज्ञापन

भिवानी के तोशाम रोड स्थित जूई नहर घाट को छठ मईया पूजा के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। करीब तीन हजार प्रवासी परिवारों के सदस्य डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटेंगे। वहीं, प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नहर में पानी का बहाव बढ़ाया गया है, ताकि श्रद्धालु महिलाएं परंपरानुसार जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन

बांकेबिहारी और किशोरीलाल ने बताया कि 25 अक्तूबर को ‘नहाय खाय’ से पर्व की शुरुआत होगी, 26 अक्तूबर को ‘खरना’ का आयोजन होगा। इसके बाद 27 अक्तूबर की शाम को श्रद्धालु जूई नहर घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि 28 अक्तूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई मंढियां (पूजा स्थल) बनाई गई हैं, जहां महिलाएं पूरे परिवार सहित विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा करेंगी। इस अवसर पर पूर्वांचल परिवार संघ की ओर से मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे खरीदारी का आनंद ले सकेंगे। मेले के लिए स्टॉलों की जगह निर्धारित कर दी गई है और घाट पर प्रवेश द्वार (गेट) भी बनाया गया है।

दिवाली के बाद से ही छठ पर्व के गीत सुनाई दे रहे

भिवानी में रहने वाले पूर्वांचल समाज के परिवारों के आंगन में दिवाली के बाद से ही छठ पर्व के गीत महिमा बा रउर अपार हे छठी मईया, उ जे कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, छठी मइया आई ना दुअरिया, कोपी-कोपी बोले ले सूरज देव की स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed