{"_id":"6ab01c9810161bbcd60871fa","slug":"chemical-laden-tanker-overturns-leak-sparks-fire-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157372-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रसायन से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रसायन से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से धधकी आग
विज्ञापन
बहल के राजगढ़ मोड़ पर केमिकल रिसाव से लगी आग में जलता केमिकल से भरा टैंकर।
बहल (भिवानी)। कस्बे के राजगढ़ रोड पर शनिवार रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। ज्वलनशील रसायन जाईलीन का रिसाव होने से सुबह करीब साढ़े सात बजे आग धधक उठी। इसकी चपेट में आने से दर्जनभर खोखे-रेहड़ियां जल गईं। छह दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। टैंकर गुजरात से सोनीपत जा रहा था। हादसे में टैंकर चालक के पैर में चोट लगी। उसे रात में ही राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बहल थाना प्रभारी उग्रसेन के मुताबिक रात करीब 12 बजे टैंकर पलटने की सूचना पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। तब तक चालक को लोगों ने पास ही स्थिति अस्पताल में भर्ती करा दिया था। गुजरात निवासी चालक प्रवीण ने बताया कि जब वह राजगढ़ मोड़ पर पहुंचा तो टैंकर के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टैंकर बेकाबू होकर मोड़ के दूसरी तरफ अनाज मंडी की ओर पलट गया। पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे टैंकर में आग लगने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि टैंकर से रात में ही रसायन का रिसाव होने लगा था जो रोड किनारे बने नाले के जरिये सुरपुरा रोड तक बहता रहा। सुबह अज्ञात कारणों से रसायन में आग लग गई जो टैंकर तक पहुंच गई। तेज धमाके के साथ टैंकर आग का गोला बन गया। आग की लपटें उठने लगीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन अपने स्तर पर बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस टीम पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की चपेट में आने से अनाज मंडी के साथ बस स्टैंड की दीवार के पास स्थित खोखे और रेहड़ियां जलकर राख हो गईं। एक खोखे में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। करीब 8.23 बजे दमकल गाड़ी पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए पांच और गाड़ियां बुलाई गईं। करीब साढ़े दस बजे आग बुझा दी गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मुख्य बाजार है। गनीमत रही कि रसायन का रिसाव सुरपुरा रोड की ओर हुआ। बाजार की तरफ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग से जिनका नुकसान हुआ उनकी मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
बिजली लाइन को नुकसान, दिनभर गुल रही बत्ती
टैंकर में लगी आग से हाई वोल्टेज लाइन को नुकसान पहुंचा। इससे राजगढ़ रोड, राजगढ़ मोड़, शिल्पम आईटीआई और मुख्य बाजार में बिजली गुल रहने से लोग दिनभर परेशान रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि रात को हुई घटना के बाद मुख्य मार्ग पर पलटे टैंकर को सुबह होने से पहले क्यों नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
राजगढ़ रोड पर लगा जाम
टैंकर में आग लगने के बाद राजगढ़ मोड़ से राजगढ़ रोड तक जाम लग गया। छोटी गाड़ियां बीच रास्ते से निकलती रहीं लेकिन भारी वाहन फंस गए। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में टैंकर को रोड से हटवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। लोगों ने कस्बे में दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। बहल के आसपास करीब 30 गांव हैं। आग लगने पर हिसार, सिवानी और लोहारू के दमकल केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। ये केंद्र बहल से 40 से 60 किलोमीटर दूर हैं।
--
टैंकर गुजरात से सोनीपत जा रहा था। इसमें जाईलीन केमिकल भरा था। रिसाव का पता नहीं चलने की वजह से सुबह आग लगने की घटना हुई। जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनकी हरसंभव मदद दी जाएगी। - मनोज दलाल, एसडीएम, लोहारू।
-- -
पीडि़तों से मिले पूर्व कृषि मंत्री, मदद का भरोसा दिय
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौके पर पहुंचे। पीडि़तों ने बताया कि आग से उनकी रोजी-रोटी खत्म हो गई है। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। दलाल सभी लोगों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे हर पीडि़त के साथ खड़े हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन रवि महमिया, कमलेश भोडूका, रविंद्र मंढोली, हनुमान शर्मा, डॉ. सुमन श्योराण व पवन सुरपुरा भी मौजूद रहे।