{"_id":"6616f2db74d4494f8107c314","slug":"chaos-in-six-markets-due-to-excessive-arrival-of-mustard-procurement-will-remain-closed-today-on-the-orders-of-administration-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115862-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरसों की अत्यधिक आवक से बनी छह मंडियों में अव्यवस्था, प्रशासन के आदेश पर आज बंद रहेगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरसों की अत्यधिक आवक से बनी छह मंडियों में अव्यवस्था, प्रशासन के आदेश पर आज बंद रहेगी खरीद
Thu, 11 Apr 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
चारा मंडी में सरसों की ढ़ेरी को समेटती जेसीबी मसीन।
भिवानी। मंडियों में सरसों की अत्यधिक आवक होने से अव्यवस्था बनी है। जिले की ग्रामीण मंडियों की हालत यह है कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने छह मंडियां तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई व सिवानी मंडी में सरसों खरीद वीरवार को खरीद बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि भिवानी, बवानीखेड़ा और चांग मंडी में किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। भिवानी की चारामंडी में नई आवक के लिए जगह बनाने के लिए भी अब जेसीबी से सरसों की ऊंची ढेरियां लगाई जा रही हैं।
बुधवार को भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में 1180 किसान साढ़े 24 हजार क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। इन किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए भी जगह नहीं मिली। इसके बाद घंटों तक जेसीबी ने प्लेटफार्म पर पहले से पड़ी हजारों क्विंटल सरसों की ढेरियों को समेटना शुरू किया और उनके पहाड़ लगाने शुरू कर दिए। हैफेड द्वारा अब तक भिवानी जिले में साढ़े 16 लाख कट्टों यानी सवा आठ लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कर चुका है। जबकि जिले भर की मंडियों से करीब साढ़े पांच लाख सरसों के कट्टों का उठान कराया जा चुका है।
अभी भी उठान नहीं होने से करीब 11 लाख सरसों के कट्टों का उठान होना बाकी है। कई मंडियों में तो ये हालात हैं कि जहां नई आवक भी जोरों पर है मगर वहां पहले से पहुंची सरसों की ही सरकारी खरीद नहीं हुई है। दरअसल भिवानी मुख्यालय की मंडी सहित चार मंडियों में अब हरियाणा वेयर हाउस की खरीद चल रही है। भिवानी में बुधवार को 1180 किसानों की साढ़े 26 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। वहीं वेयर हाउस ने 527 किसानों की दस हजार 635 क्विंटल सरसों की कमर्शियल खरीद कराई।
विज्ञापन
दस दिन और रहेगी सरसों की पीक पर आवक, मौसम बिगड़ने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अधिकारियों की मानें तो अभी दस दिन और सरसों की आवक पीक पर रहेगी। ऐसे में 13 अप्रैल की रात से ही मौसम बिगड़ने की संभावनाएं भी बनी हैं जो 15 अप्रैल तक बारिश भी हो सकती है। जिले की मंडियों में खुले में ही अभी तक लाखों क्विंटल सरसों पड़ी है, जिससे किसानों और आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी मंडियों में गेहूं की ढेरियां लगना भी शुरू हो गई हैं।
भिवानी मंडी में हुई 300 क्विंटल गेहूं की आवक, अधिकारियों ने बताई 14 फीसदी से अधिक नमी
भिवानी मंडी में गेहूं की आवक भी अब होने लगी है। सरसों की खरीद में उलझे अधिकारियों को अब गेहूं के गेट पास भी काटने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को भिवानी मंडी में करीब 300 क्विंटल गेहूं की आवक भी हुई। इन किसानों की ढेरियों की जांच में अधिकारियों ने 14 फीसदी से अधिक नमी बता किसानों को फसल सुखाने की सलाह दी है। किसान खुले प्लेटफार्म पर ही गेहूं की ढेरियां लगा रहे हैं।
जिले में सरसों की खरीद का कार्य पुरजोर से चल रहा है। खरीद कार्य के साथ-साथ उठान कार्य भी सुचारू ढंग से होना चाहिए ताकि समय पर किसानों को उनकी सरसों की पेमेंट की अदायगी हो सकें। 11 अप्रैल को गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे और केवल अनसोल्ड सरसों की ही बोली की जाएगी। उठान कार्य के चलते 11 अप्रैल को तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जुई व सिवानी मंडी में सरसों खरीद नहीं होगी। इसके अलावा अनाज मंडी भिवानी, बवानी खेडा व चांग में सरसों की खरीद जारी रहेगी।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त, भिवानी।
मंडी में गेहूं की आवक हो रही है। अभी जो किसान गेहूं लेकर आ रहे हैं, उनकी फसल में 14 फीसदी से अधिक नमी है, जबकि सरकार के मानकों के हिसाब से 12 फीसदी नमी वाला गेहूं की खरीदा जाएगा। अधिक नमी की वजह से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को सुखाने के बाद ही मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि खरीद के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।