फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chandrayaan-3: Scientist Devesh of Haryana also contributed a lot in the success of the mission

Chandrayaan-3: कामयाबी में हरियाणा के देवेश ओला का भी बड़ा योगदान, सफलतापूर्वक लैंडिंग पर गांव में मना जश्न

Wed, 23 Aug 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 10:57 PM IST
सार

Chandrayaan-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर गांव बड़सी जाटान में जश्न मनाया गया। देवेश के परिजनों ने भी  खुशी जताई है। देवेश ने भी चंद्रयान-3 मिशन में काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
Chandrayaan-3: Scientist Devesh of Haryana also contributed a lot in the success of the mission
वैज्ञानिक देवेश ओला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंद्रयान-3 की बुधवार शाम सफलतापूर्वक लैंडिंग पर हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बरसी जाटान में जश्न मनाया गया। वैज्ञानिक देवेश ओला के परिजनों ने खुशी जताई। इस मिशन में गांव बड़सी जाटान के देवेश ओला का बड़ा योगदान रहा है। देवेश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान-3 मिशन में काफी मेहनत की है।

विज्ञापन

करीब एक माह पहले चंद्रयान-3 का सफल परीक्षण रहा था। इसमें देवेश ने कई पहलुओं पर काम किया। देवेश ओला की शानदार उपलब्धि पर उनके ग्रामीण, परिजन व शुभचिंतक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच प्रदीप ओला, मीरा प्रजापत, मोनिका, जीवनी, कलो देवी, रामरति, प्राची, कोमल, कुसुम, आनिया, संजय प्रजापत, पूजा ने बताया कि बुधवार शाम जब 6:04 पर चंद्रयान ने चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग किया तो उन्होंने घर बैठकर लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और ग्रामीण खुशी जाहिर करते हुए। 
यह नजारा देखकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा कि उनके गांव का देवेश आज इतनी बड़ी उपलब्धि पर पहुंच गया है। इस पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर व गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी।


हैदराबाद में माता-पिता ने भी मनाया जश्न
हैदराबाद में रह रहे देवेश के पिता सज्जन कुमार ओला और मां सुशील देवी ने भी जश्न मनाया। उन्होंने का कहा कि यह हमारे लिए ही नहीं पूरे देश के लिए गर्व का पल है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत के दम पर ही हम इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। वहीं, देवेश के छोटे भाई विकास भी पहले इसरो में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed