फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CCTV cameras installed at three main intersections of Bhiwani city

Bhiwani News: अब शहर के तीन मुख्य चौराहों पर भी रहेगी पुलिस कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर

Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at three main intersections of Bhiwani city
​भिवानी शहर के लाला लाजपत राय चौक पर कैमरा लगाता कर्मचारी।
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। अब शहर के तीन मुख्य चौराहों पर भी पुलिस कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लाला लाजपत राय चौक, सेक्टर 13 मोड़ और बड़ चौक पर भी अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसके बाद इन चौराहों पर अब अगर वाहन चलाते समय यातायात नियम तोड़ा तो घर पर ही पोस्टल चालान पहुंचेगा। वहीं हर पल की गतिविधि कैमरे में कैद होगी।
दरअसल, पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर में 12 मुख्य चौराहों और बिंदुओं पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं भिवानी जिले की अन्य प्रांतों से जुड़ी सीमांत इलाकों के दस पुलिस नाके भी सीसीटीवी की निगरानी में आ चुके हैं। जहां से हर पल की अपडेट पुलिस कंट्रोल रूम में मिल रही है।
विज्ञापन

शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मुख्य चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। हालांकि घंटाघर, हांसी गेट, अग्रसेन चौक सहित मुख्य जगहों पर पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं, लेकिन अब शहर के वैश्य कॉलेज के आगे लाला लाजपत राय चौक, हांसी रोड पर सेक्टर 13 मोड़ और महम रोड पर बड़ चौक पर भी सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कंट्रोल सदर पुलिस थाना के प्रथम तल पर बनाए गए कंट्रोल रूम में हैं। यहां से ही शहर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस कर्मचारी पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। आम तौर पर इन चौराहों पर बिना हेलमेट वाहन गुजरते थे, मगर अब ऐसा करने पर वाहन चालक के घर पोस्टल चालान भी पहुंचेगा। क्योंकि कैमरे से फोटो युक्त पोस्टल चालान डाक के माध्यम से घर पहुंचा दिया जाएगा।

सीमांत इलाकों पर भी सीसीटीवी की पैनी नजर
भिवानी जिला राजस्थान की सीमा से सटा है। ऐसे में जिला पुलिस की ओर से लोहारू, बहल और सिवानी क्षेत्र के दस सीमांत नाकों पर भी पुलिस ने अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जहां दूसरे प्रांत और जिलों से आने वाले हर वाहन व अन्य गतिविधियों पर पुलिस कंट्रोल रूम से ही निगरानी रखी जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इन सीमांत सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रहेगी और पुलिस भी इनकी मदद से चौकसी रख पाएगी।


पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के सभी मुख्य चौराहों और बिंदुओं पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा इंटर स्टेट बार्डर पर लगाए गए पुलिस नाकों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। पुलिस चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात नियम तोड़ने वालों के पोस्टल चालान भी घर भेज रही है। वहीं लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे यातायात नियमों का पालन कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। -वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed