फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU team leaves for Youth Festival

Bhiwani News: अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए सीबीएलयू की टीम रवाना

Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
CBLU team leaves for Youth Festival
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्टाफ के साथ मौजूद कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की सांस्कृतिक टीम एमएटी युनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित हो रहे 38वें अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए रवाना हुई। टीम को रवाना करने से पूर्व कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित विद्यार्थियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए पूरी टीम में उत्साह भरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कला से जुड़े विधार्थियों को हमेशा उर्जावान और सकारात्मकता के साथ रहना चाहिए। कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपनी सकारात्मक उर्जा के साथ अपना प्रदर्शन करें। राष्ट्रीय स्तर के इस युवा महोत्सव में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा कलाकार अपनी अमिट छाप छोड़ कर आएं।
विज्ञापन

इस दौरान सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा, वीएम बेचैन, ज्ञानेंद्र राज, और रजत सहित युवा महोत्सव में शामिल होने वाले विधार्थी मौजूद थे। गौरतलब होगा कि फरवरी माह में हिसार के ओम स्टर्लिंग ग्लोबल युनिवर्सिटी में नार्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्किट, फोटोग्राफी और एलोकेशन में द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने के पश्चात नोयडा के एमएटी युनिवर्सिटी में आयोजित 38वें अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed