फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU Registrar Dr. Ritu Singh appreciated

Bhiwani News: सीबीएलयू की कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह को सराहा

Sat, 01 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
CBLU Registrar Dr. Ritu Singh appreciated
चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय में कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह को सम्मानित करतीं कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें विदाई दी गई। कई शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को बेहतरीन एवं सफल बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए विवि की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि कुलसचिव डॉ. ऋतु ने विवि की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि डॉ. ऋतु उनकी शिष्या हैं। इसकी भी उन्हें खुशी है।
विज्ञापन

डॉ. ऋतु ने कहा कि सभी कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से ही वे बेहतर कार्य कर सकीं। सभी कर्मचारियों ने एक टीम के रूप में उनके साथ काम किया है। इसके लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि विवि से उनका लगाव सदैव रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. ऋतु के परिजनों समेत विवि के डीन प्रो. संजीव कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. डीके मदान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. सोनल शेखावत, सहायक कुलसचिव डॉ. रेखा जांगड़ा, सुनील कुमार समेत विवि के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कार्मिकों को दी भावभीनी विदाई
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका संगीता मनरो 27 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर उनके योगदान की सराहना की गई। संगीता ने महाविद्यालय प्रबंधन, सहकर्मियों और छात्राओं का आभार व्यक्त कर अपने अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि यह महाविद्यालय हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रिंकू अग्रवाल और डॉ. ममता वधवा ने किया।




हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त लिपिक ब्रह्मजीत को दी विदाई
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिपिक ब्रह्मजीत सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 20 वर्ष 01 महीने 18 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं दीं। साथियों ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यों की सराहना कर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्रह्मजीत कर्मचारी के परिजन एवं शिक्षा बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।






सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
भिवानी। पुलिस विभाग में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक विदाई दी गई। डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी ने सेवानिवृत्त हुए एसआई सुरेंद्र सिंह और मुख्य सिपाही बिजेश कुमार को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों की ओर से समाज और कानून व्यवस्था में दिए गए योगदान की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed