{"_id":"66295021e3e8aef25704d106","slug":"cblu-has-re-released-pg-datesheet-with-changes-now-you-will-get-a-chance-to-prepare-during-the-exam-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116476-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू ने बदलाव के साथ दोबारा जारी की पीजी की डेटशीट, परीक्षा के दौरान अब मिलेगा तैयारी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू ने बदलाव के साथ दोबारा जारी की पीजी की डेटशीट, परीक्षा के दौरान अब मिलेगा तैयारी का मौका
Thu, 25 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कोर्स के दूसरे वे चौथे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं में बदलाव करते हुए डेटशीट जारी कर दी है। अब परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तैयारी का अतिरिक्त मौका मिलेगा।
कुलसचिव ऋतु सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षाएं जल्द करवाने का फैसला लिया है। इसके तहत समय से पहले परीक्षा कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक समिति का गठन किया था। समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक विद्यार्थियों को राहत देने के लिए प्रश्न पत्र प्रारूप में बदलाव किया गया है। इसमें विद्यार्थियों के लिए पहला प्रश्न हल करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आठ प्रश्नों में से कोई चार प्रश्न करने हैं। प्रश्न पत्र का यह प्रारूप केवल इस बार की परीक्षा के लिए लागू किया गया है। विद्यार्थियों को सिलेबस पूरा करने में दिए गए कम समय के कारण इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्न पत्रों में बदलाव किया है।
वहीं परीक्षा शेड्यूल के बीच में तैयारियाें के लिए छुट्टी ने देने के कारण विद्याार्थियों के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा फिर से मुख्य परीक्षाओं को री शेड्यूल जारी किया गया है। अब जिससे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तैयारी करने का पूरा मौका मिलेगा। परीक्षा नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्सेज के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं दो मई से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय एवं संबंधित महाविद्यालयों के पीजी कोर्सेज की मुख्य परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें बीएससी ऑनर्स और एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, एलएलएम, एमए हिंदी, इंग्लिश, इतिहास, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट, इकोनॉमिक्स, एमबीए, एमकॉम, एमपीईएस, एमजेएमसी, एमएसडब्लू और एमएससी योगा, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, एमएससी साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री की परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी के छठे और आठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अगुवाई में विश्वविद्यालय नकल रहित परीक्षाओं का सफल संचालन करने को कृत संकल्पित है। इसमें सभी संबंधित कॉलेजों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित कॉलेजों को इसकी सूचना भेज दी गई। जोकि विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
-- -- -- -- --
री अपीयर व प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल होगा बाद में जारी
फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया गया है। प्रायोगिक व री अपीयर की परीक्षाओं को शेड्यूल मुख्य परीक्षाओं के बाद जारी किया जाएगा। जिसके बाद प्रायोगिक व री अपीयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।