फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU administration, negligence to covide-19 rules

लापरवाही : बिना थर्मल स्क्रीनिंग के कर रहे प्रवेश, बिना मास्क लगाए परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी

Thu, 24 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBLU administration, negligence to covide-19 rules
मास्क गले में लटका कर काम करतीं सीबीएलयू स्टाफ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कोविड-19 सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सीबीएलयू में न तो परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही न ही सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर परीक्षार्थी बिना मास्क के ही परीक्षा देते नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएलयू के सीमैट भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की आवाजाही हो रही है, क्योंकि इस भवन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ ही कई विभागों के विभागाध्यक्ष के कार्यालय भी यही है। बावजूद इसके यहां लापरवाही बरती जा रही है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास थर्मल स्क्रीनिंग मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन किसी की थर्मल स्क्रीनिंग करने ही जहमत नहीं उठाते। इसके साथ ही परीक्षा शाखाओं में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी व अधिकारी बिना मास्क के बैठे नजर आए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे सैकड़ों विद्यार्थी बिना मास्क के ही परीक्षा दे रहे हैं। ऐेसे में अगर एक विद्यार्थी भी कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसके संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थी भी संक्रमित हो जाएंगे। वहीं सामुदायिक दूरी भी कहीं नजर नहीं आ रही। बता दें कि सीबीएलयू में करीब 7 अधिकारी व कर्मचारी पहले कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके सीबीएलयू प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन-
यह मामला मेरे संज्ञान में अब आया है। इसके बारे में संबंधित अधिकारी से बात कर जांच की जाएगी। सीबीएलयू प्रशासन कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा करवाने की व्यवस्था की है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइज व मास्क प्रयोग की हिदायतें दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू भिवानी।
43 ने दी कोरोना को मात
भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना का कोई केस नहीं आया जबकि 43 ने कोरोना को मात दी। अब तक जिले में कुल 2531 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 2175 ठीक हुए हैं। वहीं 327 एक्टिव केस हैं। वीरवार को भी जिले से 500 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए।

वर्जन-
कोरोना से बचाव में अभी सावधानी रखने की जरूरत है। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को अवश्य धोएं। अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को न छुए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed