{"_id":"68d05610390c3c6156007f27","slug":"cbi-again-questions-play-school-operator-and-family-in-manisha-death-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140042-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मनीषा मौत मामला में सीबीआई ने फिर की प्ले स्कूल संचालक और परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मनीषा मौत मामला में सीबीआई ने फिर की प्ले स्कूल संचालक और परिजनों से पूछताछ
Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिंघानी के किड्स प्ले स्कूल के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी।
ढिगावामंडी(भिवानी)। मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को एक बार फिर प्ले स्कूल संचालक रोहित दहिया और मनीषा के परिजनों से पूछताछ की। दोपहर एक बजे सीबीआई टीम सिंघानी स्थित उस प्ले स्कूल में पहुंची जहां मनीषा बच्चों को पढ़ाती थी। यहीं पर टीम ने गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय और उसके राजस्थान निवासी मामा को भी तलब किया।
इस दौरान सीबीआई के कुछ सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद खल बिनौला विक्रेता दुकानदार से पूछताछ की। साथ ही लाइब्रेरी के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। करीब सवा तीन बजे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई टीम वापस लौटी।
तीन सितंबर से ही सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। अब तक टीम मनीषा के परिजनों, प्ले स्कूल संचालक, कॉलेज प्रबंधन और खाद-बीज विक्रेता सहित करीब 35 लोगों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। रविवार को भी सीबीआई टीम दो गाड़ियों में छह से सात अधिकारियों के साथ सिंघानी पहुंची। प्ले स्कूल संचालक से पूछताछ के बाद मनीषा के पिता और मामा से भी कई बिंदुओं पर सवाल-जवाब हुए। इसी बीच एक गाड़ी घटना स्थल पर गई, जहां खल बिनौला दुकानदार से भी जानकारी ली गई और सीसीटीवी फुटेज देखी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त को लापता हो गई थी और 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। इस घटना को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन हुआ और न्याय की मांग उठी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 20 अगस्त की रात एक बजे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मामला सीबीआई को सौंपने की घोषणा की। 21 अगस्त को मनीषा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में हुआ। सीबीआई टीम तीन सितंबर को दिल्ली से भिवानी पहुंची और तभी से मामले की जांच कर रही है। अब तक वह गवाहों, चश्मदीदों और प्रकरण से जुड़े लोगों से चार-पांच बार और कुछ से छह बार तक पूछताछ कर चुकी है।