फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cash and jewelery theft

Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 29 Mar 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Mar 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery theft
भिवानी। शहर के शांतिनगर कोंट रोड गली नंबर छह स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों की नकदी और आभूषण चुरा ले गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में शांतिनगर निवासी नवजीत सिंह ने बताया कि 27 मार्च को अपने घर पर ताला लगाकर दूसरे मकान में गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर पता चला कि चोर संदूक का ताला तोड़कर उसमें से सोने की दो अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, चांदी का एक कड़ा, नाक की एक तिल्ली, चांदी की चार जोड़ी चुटकी, 20,000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दवाई की दुकान से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद और नकदी चोरी

भिवानी। गांव हरिपुर के पास एक मेडिकल स्टोर की दुकान में चोरों ने स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के साथ नकदी चोरी कर ली। दुकानदार की शिकायत पर औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसके पिछले हिस्से की दीवार उखाड़कर चोर अंदर घुसे और हजारों रुपये कीमत की दवाइयां, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद और गल्ले से 12,500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। औद्योगिक थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed